चाइना पिक ट्रैकिंग के साथ हुआ विंटर कार्निवाल का आगाज

नैनीताल। नैनीताल में सोमवार से विंटर कार्निवाल की शुरुआत हो चुकी है l जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से कार्निवाल की शुरुआत टांकी बैंड से चाइनापीक तक के ट्रैकिंग का आयोजन किया गया l जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया l

ट्रैकिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व एडीएम विवेक रॉय ने हरी झंडी दिखाकर किया ।ट्रैकिंग के साथ ही युवाओं को बर्ड वॉचिंग की भी जानकारी दी गई l जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग के साथ ही क्लीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया l

इसके साथ ही बर्ड वॉचिंग के एक्सपर्ट जगजीवन धामी ने युवाओं को नैना बर्ड सेंचुरी की जानकारी दी। इसके साथ ही जाड़ों में आने वाली प्रवासी पक्षियों की भी जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से चाइना पीक एक छोटा ट्रैक आयोजित किया गया है, जिसके बाद 26 दिसम्बर को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। उस ट्रैक से पहले यह एक छोटे ट्रैक की तैयारी है, जिसमें 30 से अधिक युवा जुड़े है।

नैनीताल में छोटे स्वरूप में शुरू किया गया कार्निवाल बड़ा रुप ले रहा है, और नैनीताल में एक बेहतर आयोजन किया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि क्लीनिंग ड्राइव में सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने वाले वालिंटियर को सम्मानित भी किया जाएगा।

इसके साथ ही आज से शहर में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है, जिसमें शहर की मालरोड में जलसा, लखिया भूत, छोलिया नृत्य आदि की प्रस्तुति की जाएगी। जिसके बाद शाम में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलिक, ईओ रोहितास शर्मा, पीसी मनराल,दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण