छटवां राज्य वित्त आयोग टीम का नैनीताल जिले में तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

नैनीताल। छटवां राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड की टीम 10 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक नैनीताल जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान आयोग की टीम नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, संसाधन, राजस्व प्राप्तियों एवं विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी।

कार्यक्रम विवरण :

आयोग की टीम का आगमन 10 नवम्बर की सायं 4:00 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में होगा।11 नवम्बर की पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:30 बजे तक परिचय सत्र आयोजित किया जाएगा।

तत्पश्चात नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके उपरांत 1:30 बजे से 4:30 बजे तक ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श सत्र होगा। सायं 4:30 बजे से 5:00 बजे तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

12 नवम्बर को आयोग की टीम जनपद के विकास कार्यों, योजनाओं व स्थानीय निकायों की गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।अंतिम दिन 11:00 बजे टीम का प्रस्थान नगर निगम हल्द्वानी से रामनगर की ओर प्रस्तावित है।

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अनामिका ने बताया कि आयोग का उक्त भ्रमण कार्यक्रम जनपद के वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ करने एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण साबित होगा। आयोग के निर्देशों के आधार पर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास संबंधी प्रस्तावों को भविष्य की योजना निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश