दिल्ली। दिल्ली से एक दुखद खबर सामने आ रही है। आज हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की सूचना मिली।






