अंतराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के विषय पर विधिक साक्षरता शिविर

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा “अंतराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस” के उपलक्ष्य पर पी एम अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल / राजकीय इंटर कॉलेज ( बालक ) तल्लीताल नैनीताल विद्यालय मे विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर मे सचिव द्वारा बताया गया की गरीबी और अभाव के उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों के प्रयासों और संघर्षों को स्वीकार करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

गरीबी उन्मूलन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क कानूनी सहायता, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को किस प्रकार से सहायता उपलब्ध कराता है के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई जिसमे बताया की आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को यदि न्यायालय में अपना वाद प्रस्तुत करना हो तो उसके लिए वह अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है तथा उसके बाद में वाद मे आने वाले खर्च से बच सकता है, सचिव द्वारा पोक्सो अधिनियम पर विशेष ध्यान देते हुए बताया की भारत का यह एक कानून है जो 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ किसी भी प्रकार से सैक्सुअल शोषण करने वाले व्यक्ति पर इस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाती है।

इस कानून का निर्माण नाबालिग बच्चों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, पोर्नोग्राफी और छेड़छाड़ के मामलों को रोकने के लिए किया गया था। इस कानून के द्वारा अलग-अलग अपराधों के लिए अलग सजा का प्रावधान है।

पॉक्सो एक्ट का यह अपराध एक बहुत ही गंभीर अपराध माना जाता है। जिसमें दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान होता है। जो भी व्यक्ति इस अपराध को करने का दोषी पाया जाता है। इस अधिनियम में अपराध की गंभीरता के आधार पर न्यूनतम 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

शिविर मे छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन, पॉस्को अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, साइबर सिक्योरिटी अपराध सम्बन्धी विधिक जानकारी दी, शिविल जज द्वारा भविष्य मे छात्र छात्राओं द्वारा विधिक के क्षेत्र मे जाने वाले छात्रों को करियर काउंसलिंग के बारे मे भी बताया गया। उक्त शिविर मे प्रधानाचार्य जय श्री, यशवंत कुमार सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views