जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे समेत 7 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। गौलापार देवला तल्ला, पजाया क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त के 13 साल पुराने मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। काठगोदाम थाना पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेन्द्र कुंजवाल सहित सात लोगों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

बसंतपुर, किशनपुर गौलापार निवासी रविशंकर जोशी ने अगस्त 2025 में आईजी कुमाऊं को शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि आरोपितों ने यह जानते हुए भी विवादित भूमि की खरीद की कि वह सरकारी जमीन से जुड़ी है। शिकायत में कहा गया था कि इस लेन-देन से राजकीय कोष को नुकसान पहुंचाया गया है।मामले की जांच कमिश्नर की अध्यक्षता वाली लैंड फ्रॉड जांच समिति को सौंपी गई थी।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल के मुताबिक, जांच में सभी आरोपियों की भूमिका और संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम पर दीपा दर्मवाल ने कहा कि उन्होंने रजिस्ट्री के जरिए जमीन खरीदी है और प्रकरण फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। हम न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान करेंगे। हमें दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं थी।

वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बेटे हरेन्द्र कुंजवाल ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जमीन खरीदी है। “दाखिल-खारिज उनके नाम है। अगर किसी तरह की गड़बड़ी है, तो कार्रवाई जमीन बेचने वाले के खिलाफ होनी चाहिए। कोर्ट का जो भी फैसला होगा, हम उसका सम्मान करेंगे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश