दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थो की गहन जांच नियमित रूप से जारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थो की गहन जांच जिले में नियमित रूप से जारी है। इसी क्रम में शनिवार को हलदुआ फॉरेस्ट चैकपोस्ट पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रातः 5 बजे से 11: 30 बजे तक दर्जनों वाहनों की जांच की जिसमें जनपद में खाद्य पदार्थों विशेषकर दूध, दही, क्रीम, पनीर खोया लाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई।

निरीक्षण में सरकारी एवं निजी बसों, छोटा हाथी एवं अन्य वाहनों, जिनमें खाद्य पदार्थों की सप्लाई/आपूर्ति होती है, इन वाहनों से कुल 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर,150 लीटर दूध, 40 किलो क्रीम पाई गई जिसकी जांच की गई और संदेह के आधार पर जनहित में प्रयोगशाला विश्लेषण हेतु – दूध, पनीर, दही, खोया के कुल 06 नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने, बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों को लेकर विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा।

आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है जिसकी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजी जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि जहाँ कहीं भी संदेहास्पद खाद्य सामग्री का विक्रय हो रहा हो, तो तुरंत विभाग को सूचित करें,जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खान, आर आई हरीश चंद्र यादव,आर एस आई गौरव बिनवाल, पुलिस उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी, आदि सामिल रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश