नैनीताल पुलिस की पहल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को नशा, यातायात व साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात हल्द्वानी के मार्गदर्शन में, शिवराज बिष्ट यातायात निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक यातायात सुरेश चंद्र पाठक व भोपाल सिंह शाही की टीम द्वारा एच एन इंटर कॉलेज हल्द्वानी में “जूनियर ट्रैफिक फोर्स” अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन कराने, ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग देने और सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

छात्र छात्राओं को यातायात संकेतों, गुड सेमेरिटन नियम तथा मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर माता-पिता/अभिभावकों पर कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112 हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल मदद ली जा सके।

यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश द्वारा PNG कॉलेज रामनगर में परिवहन विभाग के साथ मिलकर छात्रों को ट्रैफिक नियम एवं फर्स्ट ऐड के बारे में जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। *वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता* पूछते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट से संबंधित सतर्क रहने की सलाह दी गई।

थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बेतालघाट क्षेत्र के ग्राम आमबाड़ी, ग्राम तल्लाकोट व ऊंचाकोट में “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणाम, आर्थिक नुकसान तथा इससे बचाव के उपाय बताए गए। साइबर क्राइम से बचाव, डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने और साइबर फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर साझा कर जागरूकता फैलाई गई।

थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम/डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक कर डायल 1930 के बारे में अवगत कराया गया।

नैनीताल पुलिस का संदेश-

  • नशे से दूर रहें, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाएँ।
  • यातायात नियमों का पालन करें, खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
  • साइबर अपराध से सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।
  • हेल्पलाइन नंबर डायल 112 और 1930 का उपयोग कर आपातकाल में सहायता प्राप्त करें।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश