देर रात तक चले “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की कमान एसएसपी नैनीताल ने स्वयं संभाली, 22 शराबी चालक गिरफ्तार, 28 वाहन सीज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की कमान स्वयं सम्भालकर कड़ी कार्यवाही करा रहे हैं जिससे महिलाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

एसएसपी नैनीताल ने खुद मैदान में उतर कर रात्रि शहर का जायजा ले कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान को और प्रभावशाली व सख्त बनाने के लिए मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए, असामाजिक तत्वों, पब्लिक पब्लिक प्लेस पर शराब का सेवन, हुड़दंग, और छींटाकसी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/रामनगर/लालकुआं के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन कर सम्पूर्ण क्षेत्र को 3 सेक्टरों में विभाजित किया गया था तथा ऑपरेशन रोमियो कार्यवाही हेतु जनपद के अन्य थाना एवं पुलिस कार्यालय से भी पुलिस/पीएसी/आईआरबी बल की डयूटी लगाई थी।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के नेतृत्व में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, दीपशिखा क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी रामनगर सहित प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम, थानाध्यक्ष मुखानी आदि उपस्थित रहें।

1- टीम प्रथम- हनुमान मन्दिर कुसुमखेड़ा क्षेत्र- टीम प्रभारी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी।

2- टीम द्वितीय- छडैल चौराहा क्षेत्र – टीम प्रभारी दीपशिखा, क्षेत्राधिकारी लालकुआं।

3- टीम तृतीय- पालीकोठी तिराहा क्षेत्र- टीम प्रभारी सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर।

उक्त आपरेशन रोमियो के दौरान टीमों द्वारा कुल कार्यवाही-

1. यातायात नियमों का पालन न करने पर 258 जिसमें से 171 कोर्ट चालान एवं 87 नगद चालान संयोजन शुल्क 44500 वसूला गया है ।

2. शराब पीकर वाहन चलाने में 22 चालको पर कार्यवाही कर गिरफ्तारी की गई।

3. उक्त चालानी कार्यवाही के दौरान 28 वाहन सीज किए गए हैं।

4. सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाते पाये जाने पर पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 53 चालान किए गए।

जिसमें 51 नगद चालान शुल्क 15250 वसूला गया है तथा 02 कोर्ट चालान किए गए।

एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील-

कहा कि सुरक्षित समाज शांतिपूर्ण वातावरण और उचित कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। तथा आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश