एसएसपी नैनीताल ने नंदा देवी महोत्सव के सकुशल आयोजन के लिए सुरक्षाकर्मियों को किया ब्रीफ

नैनीताल। दिनांक 28.08.2025 से 05.09.2025 तक नैनीताल में मनाए जा रहे नंदा देवी महोत्सव के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं नैनीताल शहर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा नगर नैनीताल में ड्यूटीरत पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। सभी को सतर्क और पूर्ण मनोयोग के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि नैना देवी महोत्सव नगर नैनीताल के लिए पर्यटन के साथ साथ भक्ति और आस्था का केंद्र भी है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारी मात्रा में पर्यटक और श्रद्धालुओं का आवागमन होना स्वाभाविक है। क्राउड कंट्रोल पर फोकस करें। नैनीताल पुलिस द्वारा मेला कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मी प्रो–एक्टिव मोड में रहें। डॉग स्क्वॉड और बी0डी0एस0 टीमों सहित अग्निशमन, संचार टीमों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी टीमें लगातार मॉनिटरिंग करें। अभिसूचना टीमों को भी लगातार मूवमेंट में रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित सूचना आदान प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

मेले में अराजक/आपराधिक तत्वों से निपटने के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती करें। सभी टीमें लगातार चेकिंग व फ्रिस्किंग करते रहें। प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल और यातायात निरीक्षक नैनीताल को प्रयाप्त मात्रा में पुलिस और यातायात कर्मियों का व्यवस्थापन करने तथा अन्य कार्यदाई संस्थाओं से परस्पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षक यातायात नैनीताल को मेला शोभा यात्रा, कदली वृक्ष के नगर भ्रमण के दौरान प्रभावी यातायात डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में मौजूद सभी पुलिस अधिकारी/कार्मिकों को पूर्ण मनोयोग के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए नंदा देवी महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी/नैनीताल, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, उमेश कुमार मालिक निरीक्षक (मेलाधिकारी), जितेंद्र कुमार उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, वेद प्रकाश भट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल, मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश