नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात पुलिस ने छात्राओं को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले के प्रत्येक स्कूल, कॉलेजों में यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के अनुपालन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, नितिन लोहनी सीओ ट्रैफिक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा शिवराज सिंह, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा आज रा0क0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपल पोखरा हल्द्वानी में यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया।

विद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को यातायात सकेंतो के बारे में जानकारी देकर उन्हें रोड ऐक्सिडेंट से बचने हेतु तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके/ जिकजैक तरीके से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाने हेतु जागरूक किया।

सभी को गुड सेमेरिटन स्कीम की जानकारी दी गई साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत, यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या अभिभावक को दंडित किया जा सकता है, जिसमें 3 साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक का जुर्माना है, आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। किसी भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की अपील भी की गई।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश