हल्द्वानी में चोर की ऐसी ईमानदारी को देख हर कोई रह गया हैरान, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी। शहर में हर साल हजारों डकैती और चोरी की घटनाएं होती हैं लेकिन कुछ चोर होते हैं ईमानदार जिनकी ईमानदारी के किस्से इंटरनेट की दुनिया में आते ही वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आया है जहां एक चोर ने ऐसा काम किया। जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

दरअसल लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी मुकेश पाठक अपने घर के सामने अपनी स्कूटी को खड़ा किया किया था जिस पर चोर ने हाथ तो साफ कर लिया लेकिन चोर की ईमानदारी देखिए एक दिन स्कूटी अपने पास रखने और चलाने के बाद वहीं पर स्कूटी लाकर वापस रख दिया।

बताया जा रहा है कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिछले काफी दिनों से चोरों का आतंक है लेकिन पुलिस कई मामले में अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।

हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मोटाहल्दू चौराहा निवासी मुकेश पाठक के घर के आगे से 17 अगस्त को दिनदहाड़े उनकी स्कूटी को चोर उड़ा ले गया। जिसकी सूचना उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी थी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की तो देखा गया कि एक चोर काफी देर स्कूटी के आसपास घूमता नजर आया और थोड़ी देर में स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया।

स्कूटी मालिक ने स्कूटी चोरी की तहरीर पुलिस में दिया जहां पुलिस स्कूटी की तलाश में जुट गई लेकिन हैरान कर देने वाला मामला जब सामने आया जब आज 18 अगस्त देर सुबह को चोर चुराई गई स्कूटी को वहीं पर खड़ा कर गया जहां से स्कूटी चुरा कर ले गया। लेकिन चोर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को तड़के 3:09 पर स्कूटी को घर के आगे खड़ा कर गायब हो गया।

ये सब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। स्कूटी को घर के आगे खड़ा देख स्कूटी मालिक का चेहरा खुशी से झूम गया लेकिन बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, कि चोर स्कूटी को चुरा तो ले गया लेकिन अगले दिन वह वहीं पर चुराई गई स्कूटी को खड़ा कर गया। चोर को स्कूटी चुराने का क्या मकसद था और स्कूटी चुराने वाला युवक कौन है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

वह इस घटना के बाद से पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं की दिनदहाड़े स्कूटी चोरी हो गई और चोर स्कूटी को फिर से उसी जगह पर खड़ा कर गया। लालकुआं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन