जिलाधिकार के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों में प्रतिदिन जन सुविधा शिविर जारी

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सोमवार, 19 अगस्त 2025 को जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड 54 के सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण तथा वार्ड 53 के कान्ता बैंक्वेट हॉल में किया गया। इन शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

शिविर के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उनका निस्तारण किया गया तथा आवश्यक मामलों को अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इस पहल से नागरिकों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागीय सेवाएँ प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे उनकी समय एवं संसाधनों की बचत हुई।

शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 82 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में 13 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें बिल प्राप्त न होना, चेक मीटर पंजीकरण, लो वोल्टेज की समस्या तथा मंदिर परिसर की छत से तार गुजरने जैसी शिकायतें शामिल थीं। विभाग द्वारा इन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

पूर्ति विभाग में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राशन कार्ड में पता एवं फोटो संशोधन, नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़े जाने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें सम्मिलित थीं। नगर निगम से संबंधित 10 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इनमें 07 शिकायतें स्ट्रीट लाइट की मरम्मत से जुड़ी थीं, जबकि 03 शिकायतें नई स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से संबंधित थीं।

शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों के आवेदन भी प्राप्त हुए। जल संस्थान से संबंधित 02 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें एक शिकायत पानी का दबाव कम होने तथा दूसरी जलापूर्ति न होने की समस्या से संबंधित थी। विभाग द्वारा तत्काल जांच कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिविर में वार्ड 53 के पार्षद श्री राजेश पंत तथा वार्ड 54 के पार्षद श्री हरेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने इन शिविरों को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन ने प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद को और सुदृढ़ किया तथा समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुई।

इस क्रम में, कल दिनांक 20 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 51 एवं 52 के लिए जन सुविधा शिविर का आयोजन जनमिलन केंद्र, हल्द्वानी में किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक इस शिविर में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएँ विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका समय पर निस्तारण किया जा सके।

इस पहल से क्षेत्रवासियों को उनके घर के समीप ही सेवाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे विभागीय कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी एवं नागरिकों का समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन