“ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प की ओर एक और ठोस कदम, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशा तस्करों को करारा झटका, 645 नशीले इंजेक्शन बरामद

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने हेतु आई0जी0 कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को नशे के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कुमायूँ पुलिस निरंतर नशे के खिलाफ ठोस व निर्णायक अभियान चला रही है।

इसी क्रम में दिनांक 17/18.08.2025 की रात्रि को रेंज एस0ओ0टी0एफ0 एवं थाना बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 645 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

कार्रवाई की प्रमुख विशेषताएं-एक साथ 645 नशीले इंजेक्शन बरामद — युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले घातक जाल का पर्दाफाश।

रेंज एस0ओ0टी0एफ0 — आई0जी0 कुमायूँ द्वारा गठित विशेष टीम, जिसकी सक्रियता से बड़ी सफलता।नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई— संयुक्त चैकिंग से मिली उपलब्धि।

ई-रिक्शा का प्रयोग-

नशीले इंजेक्शनों की खेप ई-रिक्शा (चेसिस नं. MYMJTPLO9M24V2113) से परिवहन की जा रही थी।कानूनी कार्रवाई- रेंज एस0ओ0टी0एफ0 प्रभारी म0उ0नि0 दीपा अधिकारी एवं थाना बनभूलपुरा के उ0नि0 नीरज चौहान के नेतृत्व में दिनांक 17/18.08.2025 की रात्री गोला बाईपास रोड, स्लाटर हाउस के समीप यात्री विश्राम गृह पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

इस दौरान गोला पुल की ओर से आ रहा एक ई-रिक्शा पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मोड़ने लगा। संदेह होने पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया।

वाहन में चालक सहित कुल दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ पर चालक ने अपना नाम मजहर खान उर्फ सोनू पुत्र अथर खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी छोटी रोड मोहम्मदी चौक, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम फैसल कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी लाइन नं. 18, चिराग अली शाह बाबा दरगाह के सामने, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल बताया।

चैकिंग के दौरान –

मजहर खान उर्फ सोनू के कब्जे से नारंगी रंग के बैग से कुल 59 स्ट्रीप (प्रत्येक स्ट्रीप में 5 इंजेक्शन) = 295 इंजेक्शन Tramadol Hydrochloride 2ml (Batch No. 241109, MFG. NOV-2024, EXP. OCT-2026) बरामद हुए।

फैसल कुरैशी के कब्जे से नीले-काले रंग के बैग (YOU MAKE ME HAPPY a DZERT लिखा हुआ) से कुल 70 स्ट्रीप (प्रत्येक स्ट्रीप में 5 इंजेक्शन) = 350 इंजेक्शन Tramadol Hydrochloride 2ml (Batch No. 241109, MFG. NOV-2024, EXP. OCT-2026) बरामद हुए।

कुल बरामदगी:-

645 ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (2ml) तथा परिवहन हेतु प्रयुक्त ई-रिक्शा।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना बनभूलपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम-

रेंज एस0ओ0टी0एफ0

म0उ0नि0 दीपा अधिकारी

हे0का0 गिरीश चन्द्र भट्ट

का0 रिवेन्द्र सिंह।

थाना बनभूलपुरा पुलिस बल-

उ0नि0 नीरज चौहानका0 मौ0 यासीनका0 लक्ष्मण रामआई0जी0 कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल का संदेश।

“यह बरामदगी केवल एक संख्या नहीं, बल्कि हमारे युवाओं को नशे से बचाने की गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ड्रग माफियाओं को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा। रेंज एस0ओ0टी0एफ0 एवं पुलिस बल आगे भी ऐसे ही ठोस और निर्णायक अभियान जारी रखेंगे।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन