देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के भीतर 3 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में सबसे अधिक 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अन्य मरीजों की पहचान अलग-अलग जिलों से हुई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है और लगातार निगरानी की जा रही है।
कोरोना मामलों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को अपडेट किया जा रहा है। विभाग ने सभी जिलों को टेस्टिंग और ट्रैकिंग की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।







