नैनीताल। कोतवाली मल्लीताल में पूर्व में हुए वाहन चोरियो के सम्बन्ध में वादीगण
(1) भूपेन्द्र सिह अधिकारी निवासी रूकुट कम्पाउण्ड मल्लीताल नैनीताल
(2) फैजान पुत्र अब्दुल निवासी जुबली हॉल थाना मल्लीताल जनपद नैनीताल
(3) दीपांशु पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी जसपुर थाना जसपुर ऊधम सिह नगर हाल निवासी गवर्मेन्ट पॉलीटेक्निक नैनीताल
(4) मुकेश पाण्डेय पुत्र गिरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी खुर्पाताल कोतवाली मल्लीताल जनपद नैनीताल की लिखित तहरीरो के आधार पर कोतवाली मल्लीताल पर एफ0आई0आर0 नं0- 17/2025, एफ0आई0आर0 नं0- 19/202, एफ0आई0आर0 नं 0- 26/2025 व 27/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये थे।
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामलो के शीघ्र सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध एवमं यातायात नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अभियोग से सम्बन्धित वाहनो की बरामदगी एवं अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल प्रमोद साह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल हेम चन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया जिसमें कुछ संदिग्ध लोग चोरी के वाहनो को ले जाते हुए दिख रहे थे, जिसके पश्चात संदिग्धो की शिनाख्त व माल मुकदमाती की बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिर मामूर कर पतारती सुरागरसी कर दिनांक 25/05/2025 को मुखबिर की सूचना पर मंगोली क्षेत्र से 02 (दो) अभियुक्तो को थाना क्षेत्र के रूकुट कम्पाउण्ड से माह अप्रैल में चोरी हुई अपाचे मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनो अभियुक्तो से सख्ती से अन्य चोरी हुई मोटर साईकिलो के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के अतिरिक्त हल्द्वानी बाजपुर रामनगर आदि क्षेत्रो से भी मोटर साईकिले चोरी करने की बात स्वीकारी तथा उन चोरी की 08 मोटर साइकिलों को मंगोली क्षेत्र में ही नलनी के पास जंगल में छिपाई होने की बात कहते हुए बरामद करने की बात कही जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा पकडे गये अभियुक्तो की निशानदेही पर नलनी के पास सडक से करीब 100 मीटर अन्दर जंगल से चोरी की 08 अन्य मोटर साईकिले बरामदगी की गयी।
अभियुक्तगणो द्वारा उक्त मोटरसाइकिलों को मल्लीताल, हल्द्वानी रामनगर, बाजपुर आदि क्षेत्रो से चोरी करना बताया।बरामदगी- चोरी की कुल 09 मोटर साईकिले (अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये लगभग)
वाहनो का विवरण-
1- स्पलैण्डर संख्या – UK18R9747चेसिस नम्बरMBLHAW239PHL96824इंजन नम्बरHA11E8PHL64770
2- स्पलैण्डर संख्या UP26AA6880चेसिस नम्बर MBLHAR076JHC58904इंजन नम्बर HA10AGJHC67822
3- स्पलैण्डर संख्या – UK06AX3676चेसिस नम्बर MBLHAW092KHK06619इंजन नम्बरHA10AGKHK10917
4- स्पलेण्डर संख्या- UK18N0127चेसिस नम्बर MBLHAW118MHA05807इंजन नम्बरHALIEVMHA74698
5- अपाचे UK04AK7423चेसिस नम्बरMD634BE86P2D01281इंजन नम्बरAE8DP2400754
6- अपाचे संख्या -UK01C3369चेसिस नम्बर MD634CE48K2G00511इंजन नम्बर CE4GK2900386
7- अपाचे UP25CK6074चेसिस नम्बरMD63BE45J2K59168इंजन नम्बर BE4KJ2257656
8- रायल इनफील्ड बुलेट (क्लासिक)चेसिस नम्बरME3V3KJCOGCD28418इंजन नम्बरV3KSCOGC02841
9- रायल इनफील्ड बुलेट (थण्डर वर्ड)चेसिस नम्बरXE3V3K5F1PG000938इंजन नम्बरV3K5F1PG401856
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1- दीपक सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घूग्धू खाम तहसील व जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष
2- आकाश पुत्र रुप राम सिंह निवासी खुशाल पुर नियर गुरुद्वारा बन्नाखेडा थाना बाजपुर उधमसिंह नगर उम्र 20 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण-
1- व०उपनि० दीपक बिष्ट (मल्लीताल)
2- उपनि० विजय कुमार (चौकी प्रभारी मंगोली)
3- का0 876 ना०पु० बृजमोहन (मल्लीताल)
4- का026 ना०पु० वीरेन्द्र गोले (मल्लीताल)
5- का0 505 ना०पु० राजेश कुमार (चौकी मंगोली)
6- का0 07 ना०पु० शाहिद अली (मल्लीताल)
7- का0188 ना०पु० मनीष कुमार (चौकी मंगोली)
8- हे0का0 सुमित चौधरी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामले के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को 2,500 रु से पुरस्कृत करने के घोषणा की गई है।





