घनेकोहरे का अब रेलवे पर नहीं पढ़ेगा कोई असर, रेलमंत्री ने दी खुशखबरी

दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और रात में घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी में भी कमी आ जाती है। इससे भारतीय रेलवे में ट्रेनों को चला रहे लोको पायलट्स को ट्रैक पर देखने में भी परेशानी होती है। लेकिन अब एक तकनीक की वजह से लोको पायलट्स का काम आसान हो गया है। घने कोहरे का अब रेलवे पर असर नहीं पड़ेगा। इस तकनीक का नाम है, कवच, जोकि ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर को टालती है। इससे एक ट्रैक पर आ रही या फिर जा रही ट्रेनों के बारे में आसानी से पता चल जाता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसी कवच तकनीक का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है और बताया है कि किस तरह अब घने कोहरे में लोको पायलट्स को सिग्नल पता करने के लिए बाहर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह खुशखबरी देते हुए रेल मंत्री ने वीडियो भी शेयर किया है।रेल मंत्री वैष्णव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बाहर घना कोहरा है। कवच ट्रेन के अंदर ही सिग्नल दिखा देता है। पायलट को सिग्नल के लिए बाहर देखने की जरूरत नहीं पड़ती। रेल मंत्रालय के अनुसार, कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है जिसे स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। कवच लोको पायलट को ब्रेक लगाने में विफल होने की स्थिति में खुद ही ब्रेक लगाकर ट्रेन को तय स्पीड लिमिट के भीतर चलाने में सहायता करता है और खराब मौसम के दौरान ट्रेनों को सुरक्षित रूप से चलाने में भी मदद करता है।

  • Related Posts

    प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

    स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 8 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण