एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर वनभूलपुरा में 287 का किया गया सत्यापन, 13 मकान मालिकों पर हुई कार्यवाही

हल्द्वानी। अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

आज वनभूलपुरा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद के पर्यवेक्षण में, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, मुखानी विजय मेहता, काठगोदाम दीपक बिष्ट मय पुलिस टीम, IRB एवं CAPF बल की संयुक्त कार्यवाही में पानी की टंकी, रहमत का बगीचा, जवाहर नगर रोड, शनि बाजार रोड, लाइन नंबर 18 से इंदिरा नगर ठोकर तक व्यापक चेकिंग की गई।

• 287 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

• 73 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्रवाई, जिसमें 13 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान कुल- 1,30,000 रुपये 60 लोगों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

सत्यापन अभियान के दौरान दो मामले सामने आए-

बिजली कनेक्शन का दुरुपयोग-

सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रियाजुल हसन पुत्र मोहम्मद हसन निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा द्वारा अपने घर से तीन अलग-अलग आवासों में अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे थे, जबकि इनका विद्युत कनेक्शन पूर्व में अनियमितताओं के कारण काटा गया था।

इसी प्रकार परवेज पुत्र महबूब आलम निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा द्वारा अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन से स्टार फर्नीचर नामक दुकान को बिजली दी जा रही थी।

विद्युत विभाग के जेई को मौके पर बुलाकर दोनों व्यक्तियों के विद्युत संयोजन काटे गए तथा विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

दूसरा मामला-

बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदार- सत्यापन के दौरान एक मकान में बाहर से ताला लगा पाया गया। जांच करने पर मकान के भीतर जाहिद अली पुत्र जाकिर अली निवासी टांडा बादली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश एवं उसका पुत्र मोहम्मद अली, जो मकान मालिक इकबाल पुत्र अकील निवासी इंदिरा नगर के किरायेदार थे, बिना सत्यापन के रह रहे थे।दोनों ई-रिक्शा चालक संदीप देवस्थान में कार्यरत पाए गए और पूछताछ हेतु थाने लाया गया।

दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही मकान मालिक के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों एवं मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं एवं बिजली/पानी आदि उपयोग में नियमों का पालन करें, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण