चौकी इंचार्ज व एक सिपाही निलंबित, नैनीताल एसएसपी की बड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी। जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आज दिनांक 28/04/2025 को 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही अमल में लाई गई है। यह कार्यवाही विभागीय सख्ती और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में की गई है।

1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी राजपुरा)

दिनांक 27/28-04-2025 को रात्रि अधिकारी ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को न देने, घटनास्थल से साक्ष्य न जुटाने तथा थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई न करने जैसी गंभीर लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

2. कांस्टेबल 113 स0पु0 सुनील कुमार (पुलिस लाइन)

दिनाँक- 26-04-2025 को पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने, तथा पूर्व में भी कई बार सीओ लाइन एवम आर0आई0 द्वारा समझाए जाने व चेतावनी दिए जाने के बावजूद पर भी अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही मामले में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की भी विभागीय जांच खोली गई है।

SSP का स्पष्ट संदेश-“जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण