हल्द्वानी में जूस के नाम पर जहर पिला रहे थे मिलावटखोर, दो अवैध जूस फैक्ट्रियां सील, मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। शहर में प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज देर शाम गौजाजाली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो जूस फैक्ट्रियों को सील कर दिया। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जूस निर्माण में भारी गड़बड़ी और हानिकारक पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। साथ ही घरेलू बिजली कनेक्शन के जरिए व्यावसायिक कार्य भी किया जा रहा था।प्रशासन की टीम ने दोनों जूस फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। वहीं, निरीक्षण के दौरान पास में ही एक अवैध क्लिनिक भी संचालित होता पाया गया। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर एलोपैथिक दवाइयां बांटते हुए पकड़े गए, और डेंटल सर्जरी होने की भी आशंका जताई गई है। मौके पर मौजूद चिकित्सक प्रशासन को कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते क्लिनिक को भी तत्काल बंद कर दिया गया।एसडीएम राहुल शाह ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नैनीताल को क्लिनिक के दस्तावेजों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश