वनभूलपुरा क्षेत्र में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान, 17 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी। दिनांक 27.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, लालकुआं दीपशिखा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 2,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया। तथा पहचान एप के माध्यम से सत्यापन भी कराया गया।

साथ ही, 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 7 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10-10 हज़ार रुपये कुल 70,000 रुपए का जुर्माना कर संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर सत्यापन अभियान जारी है ।

अपील-

जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा के दृष्टिगत अपने किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू सहायकों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश