भारतीय सेना का पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ी कार्यवाही

पहलगाम। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को पर्यटकों पर हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को बम से उड़ा दिया। धमाके में घर तबाह हो गया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हमले में शामिल दूसरे आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आतंकी आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख भी शामिल था। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। दोनों पर पहलगाम हमले की साजिश रखने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। हमले के बाद से दोनों फरार हैं।

आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में है। वहीं दूसरे आतंकी आसिफ शेख का घर दक्षिण कश्मीर के त्राल में घर है। दोनों की तलाश जारी है। आसिफ शेख और आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।

सुरक्षा बलों को शुक्रवार को आदिल के घर में संदिग्ध बॉक्स मिला। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए आदिल ठोकर के घर को विस्फोट से उड़ा दिया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से गिरा दिया।

आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से घुसकर पाकिस्तान की यात्रा की थी। पाकिस्तान में उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग ली थी। पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था। आसिफ शेख कश्मीर का स्थानीय है। आसिफ लश्कर के लिए काम करता है। सर्च टीम ने बताया कि आतंकी के घर में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। दोनों लश्कर-ए-तैयबा के से जुड़े हैं।

Related Posts

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 के घायल होने की खबर

जम्मू-कश्मीर। भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत…

सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हमले के 3 आतंकी गुनाहगारों के पोस्टर किए जारी, 20 लाख के इनाम का किया ऐलान

जम्मू-कश्मीर। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। आतंकियों की सूचना सुरक्षा बलों को देने वाले को 20 लाख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण