सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हमले के 3 आतंकी गुनाहगारों के पोस्टर किए जारी, 20 लाख के इनाम का किया ऐलान

जम्मू-कश्मीर। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। आतंकियों की सूचना सुरक्षा बलों को देने वाले को 20 लाख का इनाम भी दिया जाएगा। तीनों पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। एजेंसियों ने आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। आतंकियों का सुराग देने पर 20 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। पोस्टर के जरिए आतंकियों की जानकारी मांगी गई है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। हालांकि बाद में टीआरएफ ने सफाई दी थी कि हमले से हमारा कोई वास्ता नहीं हैं। इस हमले को अंजाम नहीं दिलाया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के विभिन्न इलाकों में ऐसे पोस्टर देखे गए हैं, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है ये पोस्टर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगाए गए हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 के घायल होने की खबर

जम्मू-कश्मीर। भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत…

भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में मारी रॉयल एंट्री, POK को अपने कब्जे में लेगा भारत

जम्मू-कश्मीर। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है किपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना घुस चुकी है। एक तरह से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अब पूरी तरह से भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन