सड़क या सार्वजनिक स्थल का नाम बिना शासन की अनुमति के नहीं बदला जायेगा, राज्य सरकार का नगर निकायों को महत्वपूर्ण निर्देश

देहरादून। राज्य सरकार ने नगर निकायों को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थल का नाम बिना शासन की अनुमति के नहीं बदला जा सकेगा। शहरी विकास विभाग की ओर से यह निर्देश ऐसे समय पर आया है जब कई नगर निकाय बिना पूर्व स्वीकृति के स्थानीय सड़कों और स्थलों के नाम बदलने की कार्रवाई कर रहे थे।

सभी नगर आयुक्तों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार का नाम परिवर्तन केवल शासन की पूर्व अनुमति के बाद ही किया जा सकेगा।

पत्र में कहा गया है कि,“कुछ स्थानीय निकायों द्वारा शासन की अनुमति के बिना ही सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम बदले जा रहे हैं, जो प्रक्रिया के विरुद्ध है। अब इस प्रकार की कोई भी कार्यवाही शासन की स्पष्ट अनुमति के बाद ही मान्य होगी।”

क्या है नया निर्देश?

  • अब स्थानीय निकायों को प्रस्ताव बनाकर उसे शासन को भेजना होगा।
  • शासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
  • यदि बिना अनुमति नाम बदले जाते हैं तो वह अमान्य माने जाएंगे और संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

राज्य सरकार के अनुसार, नाम परिवर्तन जैसे निर्णय केवल स्थानीय राजनीति या दबाव में न होकर सुनियोजित और विधिसम्मत तरीके से लिए जाने चाहिए। इससे भविष्य में किसी भी तरह के विवाद, भ्रम या प्रशासनिक समस्याओं से बचा जा सकेगा।

हाल के महीनों में कई नगर निकायों द्वारा चर्चित स्थलों और सड़कों के नाम बदलने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें से कई को लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद भी हुआ। कुछ मामलों में नाम बदलने के बाद सरकारी दस्तावेजों, मानचित्रों और नागरिक सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायतें भी आई थीं।

इस आदेश के बाद अब हर नगर निकाय को यदि किसी स्थान का नाम बदलना है तो उसे पहले शासन के समक्ष प्रस्ताव भेजना होगा। शासन द्वारा विषय की गंभीरता, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्थानीय जनभावनाएं और प्रशासनिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के बाद ही स्वीकृति दी जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन