5 नहीं बल्कि 3 चेहरों को ही मिलेगा मौका, धामी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

देहरादून। धामी कैबिनेट में खाली पड़ी पांच कुर्सियों को भरा जाना है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। हालांकि सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धामी मंत्रिमंडल में खाली 5 पदों में से सिर्फ 3 सीटें ही भरी जाएगी। बाकी दो कुर्सियों को फिलहाल खाली ही रखा जाएगा।

धामी कैबिनेट का विस्तार होना है। लंबे समय से इसका इंतजार बरकरार है। पहले जहां धामी मंत्रिमंडल में 4 पद खाली थे तो वहीं हाल ही में प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक और कुर्सी खाली हो गई। जिसके बाद से धामी कैबिनेट की 5 कुर्सियां खाली हो गईं। उम्मीद है कि पांचों पदों को भरा जाए। लेकिन सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक कैबिनटे में 5 सीटों में से सिर्फ 3 सीटों को ही भरा जाएगा।

सूत्रों की मानें तो धामी मंत्रिमंडल में दो सीटें अभी खाली रहने वाली हैं, लेकिन जो विधायक ज्यादा पद चाहते हैं, वे अपने सपने को साकार होते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन धामी कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी फिलहाल उन चेहरों पर मुहर नहीं लगाई गई है। हालांकि सियासी गलियारों में कुछ नाम जरुर घूम रहे हैं। दरअसल धामी कैबिनेट में जातीय समीकरण साधना चुनौती है।

गढ़वाल से किसी ताकतवर विधायक को कैबिनेट में लाया जा सकता है। कैबिनेट में पुराने और नए का समन्वय बनाने की कोशिश हो सकती है। चर्चाओं में जो नाम चल रहे हैं उसके मुताबिक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, मदन कौशिक, आशा नौटियाल, बिशन सिंह चुफाल में से किसी को धामी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। धामी सरकार की कोशिश होगी कि हर जिले से एक विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सके।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश