गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 मजदूरों की जलकर मौत

गुजरात। यहां बनासकांठा के डीसा स्थित धुनवा रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे 17 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि बाकी घायल 3 मजदूरों को हाॅस्पिटल ले जाया गया।

कई मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आग की घटना बाॅयलर फटने के कारण हुई है। आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। वहीं आग के कारण फैक्ट्री की पहली मंजिल ढह गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए मृतकों और घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। आग के कारण फैक्ट्री का स्लैब टूट गया। जिसके कारण बचाव कार्य में बाधा आई। आग लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस कंपनी में आग लगी, उसका नाम दीपक ट्रेडर्स है। कंपनी में पटाखे बनाए जाते हैं।

जानकारी अनुसार पटाखा फैक्ट्री के मालिक का नाम खूबचंद सिंधी है। वे फैक्ट्री में बाहर से विस्फोटक लाते और उसके बाद पटाखा बनवाते थे। हां फैक्ट्री मालिक के पास इसको चलाने का लाइसेंस था या नहीं, यह जांच का विषय है।

वहीं इस मामले में डीसा से विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे में अभी भी कई मजदूर दबे हो सकते हैं। हालांकि पांच लोगों को बचा लिया गया है और अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल छह लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। जल्द ही हादसे की सही वजह का पता लगा दिया जाएगा।

वहीं दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर उन्हें कॉल मिला जिसके बाद से ही वो आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए थे। स्थानीय लोगो का कहना है की धमाका इतना जबरदस्त था की फैक्ट्री के कई पार्ट्स दूर जाकर गिरे। वहीं आसपास की दुकाने भी थर्रा गई। धमाके की वजह से कई दुकानों के सामान भी तीतर बितर हो गए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन