IPL 2025 के कमेंट्री पैनल से बेदखल हुए इरफान पठान, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमखंड ब्यूरो। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज आज 22 मार्च से होने जा रहा है। जहां केकेआर और आरसीबी के बीच पहली भिड़ंत देखने मिलने वाली है। वहीं, इस आईपीएल के 18वें सीजन के लिए कमेंटेटरों की लिस्ट जारी हुई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि इस लिस्ट में इरफान पठान का नाम नहीं है, जो हिंदी कमेंट्री पैनल में हमेशा से दिखाई देते हुए आए हैं।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इरफान को कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कमेंट करने की वजह से बाहर रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई खिलाड़ियों ने तो यहां तक शिकायत की थी कि इरफान जानबूझकर उन पर निजी कमेंट कर रहे हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि किसी खिलाड़ी ने पठान का नंबर ब्लॉक कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पिछले 2 साल से ऐसा हो रहा है कि इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ निजी एजेंडा चला रहे हैं। ये बात उच्च अधिकारियों को पसंद नहीं आई। इरफान पठान पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिन्हें सजा के तौर पर कमेंट्री पैनल से बाहर रखा गया है।

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। मांजरेकर को 2020 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले बीसीसीआई की कमेंट्री टीम से बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, 2019 में सौरव गांगुली पर निजी टिप्पणी करने के कारण हर्षा भोगले को सजा भुगतनी पड़ी थी।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 की कमेंट्री टीम से हटाए जाने के बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने यूट्यूब चैनल के लॉन्च की पुष्टि की है। उन्होंने अपने शो का नाम ‘सीधी बात इरफान पठान के साथ’ रखा है। उन्होंने प्रशंसकों से भी आग्रह किया कि वे उन्हें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश