होली के शुभ अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। शहर में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहे पर रंगों की बौछार और गुलाल की खुशबू माहौल को रंगीन बना रही है।

इसी बीच हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

विधायक ने विशेष रूप से युवाओं से अनुरोध किया कि वे सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा, “होली रंगों और खुशियों का पर्व है। हमें इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए, ताकि समाज में एकता और प्रेम बना रहे।” शहर के विभिन्न हिस्सों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिल रहे हैं।

हल्द्वानी की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने भी जनता से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें और सुरक्षित तरीके से होली मनाएं। रंगों की इस बहार में हल्द्वानी एक बार फिर एकता और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश