खनस्यूं क्षेत्र में मैक्स में 18 पेटी देशी शराब की तस्करी कर रहा अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज, कालाढूंगी और हल्द्वानी से भी 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जिले में होली और रमजान पर्व के दौरान सभी थाना प्रभारी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने तथा लगातार मूवमेंट में रहते हुए प्रभावी चेकिंग किए जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के कुशल मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय होकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।✅

इसी दिशा में दिनांक 11-3-2025 को प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा विजय पाल थानाध्यक्ष खनस्यूं के नेतृत्व में थाना खनस्यूं पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त पूरन बरगली पुत्र पान सिंह बरगली निवासी- ग्राम- गलानी थाना- खनस्यूं जनपद- नैनीताल को 18 पेटी अवैध देशी शराब व बियर को वाहन मैक्स यूके 04 TA 5475 में तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना खनस्यूं में मुकदमा संख्या 3/ 25 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम पूरन वरगली पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-

  • उप निरीक्षक रमेश पंत।
  • हेड का0 भोजेंद्र सिंह।
  • का0 राम सिंह राणा।
  • का0 जयकिशन राणा✅

सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण:-

(1) गुरमेल सिंह उपरोक्त को पवलगड जाने वाली सडक पर 02 किमी जंगल बैलपडाव से 32 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार।

(2) छिन्दा S/O देशराज निवासी टांडा अमीरचन्द्र थाना वाजपुर जिला उद्यमसिंह नगर उम्र लगभग 42 वर्ष को कनकपुर मैन रोड से 200 मीटर अन्दर की ओर बैलपडाव से 30 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार।

(3) बीरबल S/O दर्शन सिंह R/O ग्राम0 टांडा अमीचन्द्र P.S बाजपुर उ0सि0नगर उम्र 29 वर्ष को ग्राम रतनपुर जंगल के किनारे बैलपडाव से 36 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR N0 32/2025, 33/2025, 34/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कुल बरामदगी का विवरण- 98 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद।

गिरफ्तारी टीम:-

  • उ0नि0 कृष्ण गिरी।
  • हे0का0 152 जबर सिंह।
  • हे0का0 12 शादाब खान।
  • कानि0 834 राजा गौतम
  • कानि0 13 नवीन कुमार।
  • हो0गार्ड जितेन्द्र कुमार।
  • नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में जगदीप नेगी प्रभारी चौकी टीपी नगर व टीम द्वारा टीपीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गैलेक्सी फार्म के पास पाईन सिटी मेन गेट से अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बेलबाबा मंदिर के पास हल्द्वानी नैनीताल को 24 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नं0-80/25 धारा 60(1) आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

  • कानि0 606ना0पु0 युगल मिश्रा
  • कानि0 544ना0पु0 गगनदीप सिंह।

नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, नशे की अवैध तस्करी करने वालों को स्पष्ट संदेश है कि त्योहारी सीजन में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण