सरस मेले का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया भ्रमण, कही यह खास बात

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में दो स्थानो पर सरस मेले हेतु बजट की व्यवस्था की गई, जिससे स्वयं सेवी संस्था के उत्पादों को एक बेहतर बाजार मिल सके।

उन्होंने मेले में भ्रमण के दौरान कहा कि एमबी इन्टर कालेज सरस मेला भव्य एवं सफलतापूर्वक चल रहा है। इस मेले में कुल 250 स्टॉल लगाये गये है। इन स्टॉलों के द्वारा समूहों के उत्पादों के बारे में आम लोगों को उचित जानकारी के साथ ही स्थानीय उत्पादों के महत्व के बारे में जानकारी मिल रही है और लोग उन उत्पादों को क्रय करते है जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलता है और स्वयं सेवी संस्थाओं को रोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत होती है।

मेले में स्वयं सेवी संस्था जिनके द्वारा स्टॉल लगाये गये है आयुक्त ने उनसे वार्ता की, उनके द्वारा बताया गया कि उनके स्थानीय उत्पादों को लोग बढचढ कर खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा स्थानीय उत्पाद ई-कॉमर्श से है जिससे लोगों को सामग्री खरीदने में आसानी हो रही है। सरस मेले स्वयं सेवी संस्था के लोगों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि मेले की सभी व्यवस्थायें बेहतर स्तर की है। सभी सुविधायें उन्हें प्रदान की जा रही है।

आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से देश के सभी राज्यों के स्थानीय उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारियां मिलती है और स्थानीय उत्पाद एक ही स्थान पर मिलने से लोगों को सभी वस्तुयें मिलती है, जिससे रोजगार के साथ ही इनकी आर्थिकी भी मजूबत होती है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चन्द्रा फर्त्याल के साथ ही स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार