गर्दन और पीठ दर्द के बढ़ते मामलों पर मैक्स हॉस्पिटल ने किया जागरूकता सत्र का आयोजन

हल्द्वानी। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने शहर में बढ़ते गर्दन और पीठ दर्द के मामलों पर जागरूकता फैलाने के लिए एक जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य आम लोगों को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के कारण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देना था।

सत्र का नेतृत्व मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि आज की जीवनशैली, गलत पोस्चर और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण गर्दन और पीठ दर्द के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी क्षेत्र से भी कई मरीज गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पहुंचते हैं।

डॉ. मनीष गर्ग ने बताया,“सही तरीके से बैठना, लंबे समय तक काम करते समय ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करना और प्रतिदिन 30-40 मिनट टहलना या योग करना जैसे आसान उपाय गर्दन और पीठ दर्द की गंभीर समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकते हैं।”

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई।

मैक्स हेल्थकेयर के बारे में मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर संगठनों में से एक है, जो 22 अस्पतालों (करीब 5,000 बेड) का संचालन करता है। इसके नेटवर्क में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, मोहाली, बठिंडा, देहरादून और कई अन्य शहरों में अत्याधुनिक अस्पताल शामिल हैं।

मैक्स हेल्थकेयर अपने ब्रांड मैक्स होम के तहत घर पर स्वास्थ्य सेवाएं और मैक्स लैब्स के तहत डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रदान करता है। कंपनी क्लिनिकल एक्सीलेंस और मरीज देखभाल के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार