हल्दूचौड़ व लालकुआं के इन हॉस्पिटल व क्लीनिकों पर हुई छापेमारी, हुआ इतने इतने का जुर्माना

हल्दूचौड़/लालकुआं। स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम ने एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) के नेतृत्व में लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई निजी क्लीनिकों पर शिकंजा कसा।

इस कार्रवाई में दस्तावेजों की कमी और नियमों के उल्लंघन के चलते तीन क्लीनिकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें मौके पर बंद कर दिया गया। वहीं, कुछ अन्य क्लीनिकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।

किन क्लीनिकों पर हुई कार्रवाई?स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम ने जनपद में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों और क्लीनिकों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक, मुना लाल बहेड़ी वाले, आरोग्य लैब, डॉ. राजा राम फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर और डॉ. चंद्रा क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक और मुना लाल बहेड़ी वाले क्लिनिक में जरूरी दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते इन पर 50-50 हजार रुपये का चालान काटकर क्लीनिकों को बंद कर दिया गया।

वहीं, डॉ. चंद्रा क्लिनिक, हल्दूचौड़ पर 10 हजार रुपये का चालान लगाया गया। तीन दिन के भीतर दस्तावेज दिखाने के निर्देश सभी क्लीनिकों को तीन दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें अपने पूर्ण प्रपत्रों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा, डॉ. राजा राम फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर और आरोग्य लैब, लालकुआं को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी दी गई है।स्वास्थ्य विभाग की टीम में ये अधिकारी रहे शामिलइस छापेमारी अभियान में डॉ. चंद्रा पंत (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. लव पांडे (चिकित्साधिकारी, आयुर्वेदिक विभाग) और डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती जारी, अवैध क्लीनिकों पर होगी और कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि निर्धारित समय में क्लीनिकों ने जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार