बाहरी लोगों से मुक्त पहाड़ के लिए राज्य में एक और आंदोलन की जरूरत:–हरीश रावत

अल्मोड़ा। पहाड़ी आर्मी की पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान अल्मोड़ा पहुंची, अल्मोड़ा पहुंचने पर शिखर होटल में प्रेस वार्ता की इस दौरान पहाड़ी आर्मी केसंस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा 25 वर्षों में रणनीतिक पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया मूलभूत समस्याओं में काम करने के बजाय प्रदेश में ऊलजुलूल कानून थोपे जा रहे है उन्होंने कहा पहाड़ विरोधी लोग सजग रहें अब पहाड़ का व्यक्ति बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा प्रदेश में जो बाहरी लोगों की दादागिरी गुंडागर्दी कर रहे है उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। अब राजनीति, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों में बाहरियों के कब्जे छुड़ाने का समय है राज्य एक बड़ा आंदोलन और माग रहा है राज्यवासी तैयार रहे।

उन्होंने कहा पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गो माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग की। कहा कि नदियों जंगल और पर्यावरण का अवैध दोहन रोकने, नशे से पहाड़ को बचाने, यूसीसी, लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस नहस करने का कानून है जिसका हम विरोध करते है उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र के लोगों को प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पहाड़ी हिंदूओं की नौकरी, भूमि संसाधन आदि छीने जा रहे हैं।

हरीश रावत ने कहा सदन में वित्तमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा जिस अभद्र भाषा में पहाड़ी समाज को गाली दी वह हम पहाड़ियों के लिए असहनीय है जिसके लिए माफी नाकाफी है उहोंने सख्त लहजे में कहा हम इन बाहरी लोगों को बता देना चाहते है या तो यह लोग प्रेम से हमारी संस्कृति के साथ रहे , या प्रेम से राज्य छोड़ दें यदि हमारे संसाधनों को, अस्मिता को छेड़ोगे, गलत नजर डालोगे तो फिर हम छोड़ेंगे नहीं यह देवभूमि वीर भूमि भी है।

संयोजक विनोद शाही ने बताया कि कल चंपावत से इस पहाड़ बचाओ की शुरुआत हुई जो पिथौरागढ़ होते हुए आज बागेश्वर पहुंची। यह यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी हिन्दूओ को सशक्त करना है संस्कृति से, संसाधनों से और रोजगार से।

हमारी यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी जिसका कुमाऊं में प्रथम चरण का समापन 9 मार्च को हल्द्वानी में होगा। दूसरे चरण की यात्रा गढ़वाल में होगी जिसमें जिला मुख्यालय और सभी चौक चौराहों परनुक्कड़ सभा की जाएगी और लोगों को अपने सांस्कृतिक और सभ्यता के लिए जागरुक करेंगे।

अल्मोड़ा के चौघान पाटा में नुक्कड़ सभा की जिसमें राज्य आंदोलनकारी दीवान सिंह धपोला ने कहा आज राज्य बचाने के लिए इस आंदोलन की अति आवश्यकता है।

चौघान तिराहे पर जोरदार नारेबाजी कर वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, ऋतुखंडुरी महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका गया जूते मार कर पहाड़ विरोधी मानसिकता का बहिष्कार किया गया संगठन से जुड़े लोगों ने कहा जो पहाड़ विरोधी होगा उसका हस्र बुरा करेंगे।

इस दौरान मोहन कांडपाल, पार्षद भूपेंद्र जोशी, संजय गोस्वामी,कैप्टन बलवंत सिंह खेतवाल, प्रकाश पांडेय राहुल कुमार, वीरेंद्र नेगी, गिरीश नाथ गोस्वामी, फौजी भुवन पांडेय, भगवंत सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश