एलएलबी में छात्रा अनुष्का ने हासिल किया कांस्य पदक

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की छाप अनवरत रूप से विविध जगत में समय समय पर विश्वविद्यालय एवं लोक सेवा आयोग में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
आपको बता दे की पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के शैक्षणिक संकल्प यात्रा में लॉ कॉलेज की भी संकल्पना थी। जिसको मूल रूप से सन 2015 में लाया जा सका, सन 2016 – 2019 में पहला कांस्य पदक अनिता कुमारी को मिला। सन 2017 – 20 में दूसरा कांस्य पदक अंजुम को मिला, सन 2018 – 21 में पहला गोल्ड मेडल मयंक अरोड़ा को तथा ब्रॉन्ज मेडल कनिष्का टंडन को मिला, सन 2019 – 22 में गरिमा अग्निहोत्री को विश्वविद्यालय की तरफ से रजत पदक प्राप्त हुआ। इस बार सन 2021- 24 के बैच में कुमारी अनुष्का सिंह पुत्री एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह निवासी काशीपुर ने कांस्य पदक प्राप्त कर लॉ कॉलेज की गरिमा को बढ़ाया है। जो लॉ कॉलेज की गुणवत्तायुक्त शिक्षा को प्रदर्शित करता है। यही ध्यान देने योग्य बात है कि कॉलेज सन 2015 में खुला और इन 9 वर्षों में एक गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 6 पदक प्राप्त कर अपनी शिक्षा की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है जो कि किसी भी शिक्षण संस्था के लिए कल्पना मात्र है।
लॉ कॉलेज के रजिस्टर डॉ सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों ने ही नहीं बल्कि यहां की शिक्षकों ने भी अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपना प्रदर्शन किया है। यहां के शिक्षकों का चयन पीसीएस जे में नियमित समय अंतराल पर होता रहा है। यहां तीन शिक्षकों का चयन पीसीएसके में हुआ वर्तमान में ज्योति कश्यप का शिविल जज जूनियर डिवीजन हरिद्वार में नियुक्ति हुई है। यहां के छात्रों का चयन सहायकअभी योजना अधिकारी के रूप में 2020 बेच के अतुल कुमार सिंह का चयन 2021 में हुआ वर्तमान में भिकियासैंण में पोस्टेट है तथा मयंक अरोड़ा का चयन 2022 में सहायक जिला अटॉर्नी फरीदाबाद हरियाणा में हुआ था इस प्रकार एस.सी. गुड़िया लॉ कॉलेज सतत् रूप से छात्र छात्राओं ने उन्नयन के लिए सदैव प्रयासरत रहा है और विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
अनुष्का सिंह की बड़ी उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय संस्थान के निदेशक (एकेडमिक), निदेशक (प्रशासन लॉ) प्राचार्य (लॉ) एवं प्राचार्य (यूजी) सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

    Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

    मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

    नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 9 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 7 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश