दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं।
27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल रहे।






