ट्रेन के डब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक छात्र ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ गया और हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। झटके के साथ नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें भी आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रोहित डसीला बीफार्मा का छात्र है। सोमवार को करीब तीन बजे वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा और खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के एक कोच की छत पर चढ़ गया।

इस दौरान उसका दायां हाथ ओवरहेड हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज़ धमाका हुआ और रोहित झुलसकर नीचे गिर गया। घटना होते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एंबुलेंस 108 से संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने निजी वाहन से रोहित को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह दर्दनाक घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि छात्र कोच की छत पर चढ़ता है और कुछ ही पलों में हादसा हो जाता है। रेलवे कर्मियों ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

जीआरपी के अनुसार, छात्र के ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, वह मानसिक तनाव (अवसाद) में था, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेलवे पुलिस इस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है, वहीं छात्र के परिवार वाले अस्पताल में उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण