पूर्व सीएम निशंक की बेटी के साथ धोखाधड़ी, फिल्म में लीड रोल देने के नाम पर हुई 4 करोड़ की ठगी

देहरादून। मुंबई की एक फ़िल्म निर्माता के डायरेक्टर ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को हिंदी फिल्म में हीरोइन का रोल देने का झांसा देकर उनसे 04 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी आरुषि निशंक ने अपने पति अभिनव पंत के माध्यम से राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में आरुषि निशंक ने बताया कि वह फिल्म जगत में फिल्मों का निर्माण व एक्टिंग का काम अपनी एक साझेदारी फर्म हिमश्री फिल्मस के माध्यम से काम करती हैं।

मानसी वरूण बागला एवं वरूण प्रमोद कुमार बागला निवासी फेयरी लैंड, 10, रोड कैफी आजमी पार्क जेबीपीडी जुहु मुम्बई, महाराष्ट्र ने उनके देहरादून स्थित आवास में आकर सम्पर्क किया व अपना परिचय मिनी फिल्मस प्रालि का डायरेक्टर बताते हुए दिया।

आरोपितों ने बताया कि वह हाल ही में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ नाम की एक फिल्म का निर्माण अभिनय जगत के सुप्रसिद्ध सितारे शनाया कपूर एवं विक्रांत मैसी के साथ करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री का भी प्रमुख रोल है यदि इस रोल को वह करेगी तो इससे उन्हें फिल्म जगत में अत्यधिक ख्याति व मुनाफा प्राप्त होगा।

आरोपितों ने कहा कि यह रोल हम तभी देंगे जब इस फिल्म में पांच करोड़ रुपये स्वयं की फर्म से या अपने किसी जानकार से निवेश करायेंगे। उसे इस निवेश से 20 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा जो कि 5 करोड़ रुपये से अधिक का होगासाथ ही यह भी कहा कि अपने महत्वपूर्ण रोल की स्क्रीप्ट वह अपनी इच्छा से फाइनल करेंगी। यदि रोल पसंद नहीं आया तो हिमश्री फिल्मस प्रालि को दिए जाने वाले 05 करोड रुपये की धनराशि 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस लौटा दी जाएगी।

आरूषि निशंक ने बताया प्रलोभन में आकर उन्होंने 9 दिसम्बर 2024 को मिनी फिल्मस प्रालि एवं फर्म हिमश्री फिल्मस के मध्य एक एमओयू साइन कराकर 10 अक्टूबर 2024 को 02 करोड़ ठग लिए। इसके कुछ दिनों बाद आरोपितों ने एमएयू की शर्तों के विपरीत जाकर अलग-अलग तरह के दवाब बनाकर 19 अक्टूबर 2024 को एक करोड़ रुपये और 27 से 30 अक्टूबर 2024 के बीच एक करोड़ रुपये और ठग लिए।

आरोपितों ने यह भी आश्वस्त किया गया था कि वह उन्हें अपने ऑफिशियल पेज एवं इन्स्टाग्राम से प्रमोट करेंगे तथा दोनों फिल्म प्रोड्यूसर मानसी वरूण बागला एवं वरूण प्रमोद कुमार बागला ने जिस समय झांसा देकर पहली किश्त के रूप में दो करोड़ रुपये ठगे थे।

उस समय इन लोगों ने यह वादा किया था कि प्रमोशन व स्क्रीप्ट फाइनल करने के बाद उनसे बाकी के दो करोड़ रुपये की दूसरी किश्त लेंगे, लेकिन दोनों फिल्म प्रोड्यूसरों ने न तो उनका प्रमोशन कराया और न ही इस फिल्म में रोल व स्क्रीप्ट फाइनल किया और धोखाधड़ी कर उनसे 04 करोड़ रुपये ठग लिए।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण