गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में करेंगे शिरकत

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नेशनल गेम्स में व्यवस्थाओं का जायजा लेने नेशनल गेम्स के सबसे बड़े वेन्यू महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज पहुंचे। सीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों के लिए खाना परोसा और उनके साथ भोजन भी किया। उन्होंने नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी के बारे में भी जानकारी दी।

दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल गेम्स के वेन्यू, वहां की खान-पान की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

सीएम ने खिलाड़ियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उनके साथ भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटते समय सीएम धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अचानक स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच गए। गेट पर खेल विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

इसके बाद सीएम खिलाड़ियों के लिए बनी मेस में पहुंचे। यहां विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी भोजन कर रहे थे। धामी ने अधिकारियों से खाने का मैन्यू पूछा। खिलाड़ियों से इसकी गुणवत्ता की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पहाड़ी भट्ट (सोयाबीन) की दाल के साथ चावल लिए और बैठकर झारखंड और असम के खिलाड़ियों के साथ भोजन किया। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड में खाने और रहने की बेहतर सुविधा मिल रही है। सीएम धामी यहां से त्रिशूल शूटिंग रेंज पहुंचे और विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल के इवेंट में राइफल शूटिंग की बारीकियां जानीं।

सीएम धामी ने कहा कि खिलाड़ी उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं, यही उनकी कोशिश है। खिलाड़ी यहां मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं। राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के हल्द्वानी में होने वाले समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। शाह ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

लॉन बॉल ग्राउंड पर बात की :-

झारखंड के खिलाड़ी दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री से स्पोर्ट्स कॉलेज में बने लॉन बॉल ग्राउंड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैदान का भविष्य में भी रखरखाव किया जाए। उन्होंने सीएम से कहा कि देश में लॉन बॉल के ग्रासी ग्राउंड कम हैं। ऐसे में भविष्य में वो प्रैक्टिस करने के लिए उत्तराखंड आना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर भी करें प्रचार:-

शूटिंग रेंज के दौरे के दौरान डीओसी सुभाष राणा सीएम से मिले। सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से राष्ट्रीय खेलों का पूरा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीओसी भी खेल गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा करें।

ताइक्वांडो मैच फिक्सिंग पर भी बोले सीएम:-

सीएम से जब ताइक्वांडो मैंचों के पदकों के लिए कथित फिक्सिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले को ओलंपिक एसोसिएशन देख रहा है। वो पूरी तरह इस मामले को हैंडल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश