उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई घोषित, जानें कब से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2025 तक चलेंगे। परीक्षाएं राज्यभर में विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित समय और नियमों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। शनिवार को परिषद के कार्यालय सभागार में परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के सभापति एसबी जोशी ने की। बैठक में परीक्षा केंद्रों की संख्या, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही, परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक लगाने और छात्रों को एक उचित और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया प्रदान करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए।

बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें परीक्षा केंद्रों की स्थापना, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उपाय शामिल थे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्यभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,23,403 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. इनमें हाईस्कूल के 1,13,690 और इंटरमीडिएट के 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल हैं। परिषद ने छात्रों के लिए परीक्षा प्रक्रिया को तनावमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। नकल रोकने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमें सक्रिय रहेंगी, जो किसी भी अनियमितता की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगी। परीक्षा समिति ने यह भी सुनिश्चित किया है कि छात्रों को समय पर उनके एडमिट कार्ड और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त हो।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश