हल्द्वानी। आज नगर निगम हल्द्वानी के सदस्यों स्वत परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के साथ वर्कशॉप लाइन ठंडी सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके दौरान अवेध रूप से खड़े चार वाहन सीज किए गए एवं दर्जनों वाहनों के चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम के द्वारा बाजार क्षेत्र में फुटपाथ पर रखे हुए सामान को जप्त किया गया और सड़क पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।





