महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदराबाद। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर को शुक्रवार को उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बीच, एक्टर ने महिला की मौत के मामले में दर्ज FIR को खत्म करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की है। महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर ने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनसे मुलाकात भी की। एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। उधर, महिला के पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है।संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वकील राजेश ने कहा, “अल्लू अर्जुन को अदालत में लाया गया था…उनके वकील ने तर्क दिया कि अल्लू अर्जुन को ऐसे अपराध करने का कोई ज्ञान या इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि एफआईआर में उल्लिखित कथित अपराध आरोपी पर लागू नहीं होते…उनकी दलीलें चल रही हैं।”अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी पर अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा, “भगदड़ मची, एक व्यक्ति की मौत हो गई और लोग घायल हो गए। अभिनेता का क्या दोष था? थिएटर की ज़िम्मेदारी अभिनेता के हाथ में नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करना अभिनेता का काम नहीं है। अगर गिरफ़्तारी का यही कारण है, तो यह मेरी समझ से परे है…मुझे आश्चर्य है…लोकप्रिय होना या हिट फ़िल्मों में काम करना कोई अपराध नहीं है। अभिनेता भीड़ नहीं जुटाता। भीड़ फ़िल्म की लोकप्रियता, अभिनेता की लोकप्रियता के कारण जुटती है…अगर कोई और कारण है, तो मैं उसके बारे में नहीं बोल सकता। अगर उसे गिरफ़्तार किया गया है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए- उसे क्यों गिरफ़्तार किया गया, क्या कारण था। कोई ठोस कारण होना चाहिए…।”
सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। एक्टर ने दावा किया है कि पुलिस ने नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। कपड़े भी बदलने नहीं दिए। एक वीडियो में एक्टर घर से नीचे उतरकर पार्किंग में आते हैं। वहां उनका नौकर दौड़कर आता है और चाय और पानी देता है। वे वीडियों में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी दिखाई देती हैं। अल्लू पत्नी को समझाते हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ ले जाती हैं।
पुलिस ने अल्लू अर्जुन को पहले उनके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया। फिर उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके ससुर हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर जमानती धारा है। अल्लू के निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने एक्टर के पुष्पा-2 के प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इंतजान नहीं किए। उधर, पुलिस का कहना है कि थिएटर ने कोई जानकारी नहीं दी।
दरअसल, अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को बिना बताए संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए थे। इसके कारण फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए थे। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी और फिर लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। भीड़ कम होने के बाद सांस घुटने से बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की इको वैन, तीन की मौत, छह घायल

    खटीमा। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पहेनिया-कुटरी बाईपास पर एक दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की इको…

    हल्द्वानी: हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, ताला बड़ा हादसा। देखें

    हल्द्वानी: लालकुआं बरेली रोड पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गौरापड़ाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 6 views
    छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 8 views
    लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 10 views
    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा