सीएम धामी ने किया भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के पक्ष में रोड शो

हल्द्वानी। नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के रोड शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, कालाढूंगी रोड से शुरू हुए रोड शो पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ,निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , सांसद अजय भट्ट , विधायक बंशीधर भगत , मोहन सिंह बिष्ट , राम सिंह कैड़ा, मौजूद रहे।कालाढूंगी रोड से होकर नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया पहुंचे रोड शो में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कार्यकर्ताओं का जोश एवं उत्साह देखकर यह तय हो गया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलने वाला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा नव वर्ष में सर्वप्रथम प्रदेश की सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में कमल खिलाना है, दूसरा इसी माह समान नागरिक संहिता लागू कर देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की गंगोत्री की शुरुआत करनी है और तीसरा आगमी 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित होने हैं जिनकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इस आयोजन को सफल बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से 23 जनवरी मतदान तक जोश बनाए रखने को कहा और हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिला कर गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने को कहा है ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,राजेंद्र सिंह बिष्ट , चंदन बिष्ट , प्रकाश रावत ,सुरेश भट्ट , भुवन जोशी , मोहन पाठक , प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या , रेनू अधिकारी , गणेश पंत , रत्नेश शाह , राहुल झींगरान, हरीश आर्या , वीरेंद्र बिष्ट , समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण