साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम, सरकार ने लॉन्च किया ऐप, अब घर बैठे कर सकेंगे रिपोर्ट

दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए संचार साथी ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए मोबाइल पर ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से लेकर फोन गुम होने तक की शिकायत दर्ज की जा सकती है। इस ऐप के लॉन्च होने के साथ ही रिपोर्ट करने का प्रोसेस आसान हो गया है।

बता दें कि इससे पहले फोन चोरी होने और फर्जी कॉल की शिकायत करने के लिए संचार साथी की वेबसाइट पर जाना पड़ता है। हालांकि, अब मोबाइल फोन के जरिए भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी ऐप लॉन्च के दौरान कहा कि इस ऐप के जरिए देश के लोग सुरक्षित रहेंगे और प्राइवेसी बनी रहेगी। इस ऐप्लिकेशन को गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

इस ऐप में जाकर यह पता लगाया जा सकता है कि आपके नाम पर गलत तरीके से कितने कनेक्शन लिए गए हैं। खास बात ये है कि उन कनेक्शन को ब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके अलावा, ऐप में जाकर फोन गुम होने या फिर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। इसमें डिवाइस को ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही फर्जी मैसेज व कॉल की शिकायत की जा सकती है।

बता दें कि वैसे तो संचार साथी पोर्टल को दो साल पहले यानी 2023 में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब ऐप को पेश किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर खुद को सुरक्षित रख पाएंगे।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण