थ्री व्हीलरचालकों के लिए RTO ने जारी की अंतिम चेतावनी, सत्यापन की अंतिम तिथि की जारी

हल्द्वानी। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी सम्भाग संदीप सैनी ने बताया कि 2024-25 दिनॉक 02 जनवरी, 2025 का संदर्भ के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत सत्यापन नहीं करवाने वाले ऑटो / थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा वाहन स्वामियों / चालकों के सत्यापन सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

उक्त के दृष्टिगत टैम्पो / ऑटो यूनियन वाहन स्वामी एवं चालकों के सत्यापन हेतु निर्देशित किया जाता है कि दिनॉक 15.01.2025 से 18.01.2025 तक शेष ऑटो वाहन स्वामी / चालकों के सत्यापन हेतु वाहन के सम्पूर्ण वैध प्रपत्रों एवं मय वाहन सहित प्रस्तुत होने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। ऑटो सत्यापन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उक्त अवधि के पश्चात् ऑटो सत्यापन नहीं किया जायेगा। बताया कि टैम्पो / ऑटो यूनियन वाहन स्वामी / चालकों का सत्यापन कार्य पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सम्पादित किया जायेगा। सत्यापन हेतु आने वाले वाहनों को सम्भागीय परिवहन कार्यालय के मुख्य गेट से लगती बाहरी दीवार के निकट कतारबद्ध रूप से खड़ा किया जायेगा।

सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी के कक्ष संख्या 20 से टोकन प्राप्त कर उसी दिवस में सत्यापन कार्य कराया जायेगा। यदि किसी वाहन स्वामी / चालक द्वारा टोकन प्राप्त करने के उपरान्त उसी दिवस सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो उक्त वाहन स्वामी / चालक को अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। प्रतिदिन 200 वाहन स्वामी / चालकों का सत्यापन किया जायेगा।

वाहन स्वामी एवं चालक पहचान के रूप में न्यूनतम 02 आईडी एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो भी प्रस्तुत करेंगे। परिवहन विभाग से सत्यापन के उपरान्त प्रदत्त परिचय पत्र सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी के निकटतम थाना /चौकी से पुलिस सत्यापन कराकर कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने पर ही रूट नम्बर का स्टीकर चस्पा किया जायेगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार