ज्योलिकोट के पास गहरी खाई में गिरी कार, नैनीताल पुलिस द्वारा घायलों का किया सफल रेस्क्यू

नैनीताल। आज दिनांक 12. 01. 2025 को डायल 112 की सूचना चौकी ज्योलीकोट में समय 00.20 बजे प्राप्त होने पर कि एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई है तथा कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे हैं कि सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। तथा 02 घायलों को त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके से शेष 02 घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108(दो वाहन) की मदद से बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगन आर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार थे।

सभी को बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया है। जिसमें आलोक सक्सेना द्वारा वाहन चलाया जाना बताया। चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे।

घायलों का विवरण निम्न प्रकार है-

1- युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 17 वर्ष

2- पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष

3- आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 42 वर्ष,(ड्राइवर)

4- मौजूम पुत्र नमालूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली उम्र 26 वर्ष (मृत्यु)

घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार कराया गया। मौजूम खान को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। जिसमे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-

1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल

2- उoनिo अविनाश मौर्य

3- उoनिo सतीश उपाध्याय

4- का0 मलकीत कंबोज

5- का0 चनी राम

6- हो0गा0 मोहित कैड़ा

7 – पी0आर0डी0 विपिन चंद्रराजस्व टीम, फायर सर्विस व एसडीआरफ़,108 टीम मौजूद रही।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश