बढ़ती ठंड के मद्देनजर हल्द्वानी नगर आयुक्त ने चलाया विशेष अभियान, ठिठुरते बुजुर्गों को बांटे कंबल

हल्द्वानी। बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप के मद्देनजर नगर निगम ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज मुखानी चौराहे पर ठंड से ठिठुरते बुजुर्ग को कम्बल वितरित किया और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की उसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल बाटे।

नगर निगम ने प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है। ऋचा सिंह ने अलाव व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए इसे संतोषजनक पाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठंड और शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद असुविधा का सामना न करे।

रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों के लिए भोजन, बिस्तर और गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, नगर निगम की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि बाहर से आने वाले राहगीरों और स्थानीय जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर निगम द्वारा अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जा रही है। इस पहल ने समाज के कमजोर वर्गों के प्रति नगर निगम की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को एक नई पहचान दी है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन