अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है। गांधी जी के विचार समाज में समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और “जय जवान-जय किसान” का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों को इस प्रकार करें कि उनकी कार्यशैली विशिष्ट एवं अनुकरणीय बने। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अपनी ओर से कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की ऋणी है।इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसी दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने खादी भवन, मल्लीताल नैनीताल में चरखा चलाकर खादी एवं ग्रामोद्योग की परंपरा से जुड़ाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर  विधायक सरिता आर्या, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. सरस्वती खेतवाल तहसीलदार अक्षय भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश सिंह , दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रंद्धाजलि दी व उन्हें याद किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील