देश के महान विभूति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया अनावरण एवं माल्यार्पण

नैनीताल। आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को “देश के महान विभूति महात्मा गांधी जी” की 157वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री” लाल बहादुर शास्त्री जी” की 122वी जयंती” के अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस बल को महान विभूतियों की जयंती की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि दोनों महापुरुषों का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। हमें बापू से सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की सीख लेनी चाहिए।

गांधी जी से हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग में अग्रसर होने एवं शास्त्री जी से मेहनत और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अच्छी प्रेरणा छोड़ें और महान विभूतियों ने राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं उनको याद करते हुए राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने में हम अपना भी योगदान दें। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करें। सभी पुलिस कर्मी समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर होकर मुस्तादी के साथ कार्य करें।

इसके पश्चात उक्त जयंती को स्वच्छता के प्रतीक दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत पर्यावरण मित्रों (स्वच्छकों) को उनके उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किये गए।

इस अवसर पर डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं,निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र वर्मा, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, समेत अन्य अधिकारी/ कर्मियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

इसके अतिरिक्त डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल तथा श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में कार्यालय स्टाफ के साथ माल्यार्पण किया गया। साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालयो एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी कार्यस्थल में महान विभूतियों की प्रतिमाओ का अनावरण व माल्यार्पित करते हुए दोनों महापुरुषों की जयंतियो को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील