उपनल कार्यालय हल्द्वानी में कल “भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों के मिलन समारोह” का किया जायेगा आयोजन

हल्द्वानी। मा० मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखंड गणेश जोशी द्वारा उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता करते हुए अवगत कराया कि दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे हल्द्वानी (वाटिका गार्डन) में “भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों के मिलन समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बहुल क्षेत्र है और इस मिलन समारोह में लगभग 5000 पूर्व सैनानियों के आने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा।

मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में वीरता पदक पाने वाले सभी पूर्व सैनिकों / वीर नारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया है। शहीद होने वाले वीर सैनिकों की विधवाओं को मिलने वाली शहीद अनुदान राशि को रू. 10 लाख से बढ़ाकर रू. 50 लाख किया गया है। शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जायेगी। अभी तक 28 शहीद परिवारों के सदस्यों को नौकरी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के लिये यह बड़े गौरव का विषय है कि देश के प्रथम NSA श्री अजीत डोभाल , प्रथम CDS स्व० श्री बिपिन रावत, द्वितीय CDS अनिल चौहान इस प्रदेश से हैं और तृतीय CDS भी गढ़वाल रेजिमेंट से सम्बन्धित हैं।सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि देहरादून में विशाल सैन्य धाम का निर्माण किया गया है, जो लगभग अक्टूबर माह में जनता को समर्पित किया जायेगा।

शहीदों की वीरता के व्याख्यान के लिये सैन्य धाम में 1734 शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी व 28 नदियों का जल लाया गया है। परिसर में बाबा जसवन्त सिंह और बाबा हरभजन सिंह का मंदिर भी बनाया गया है तथा वीरता के व्याख्यान हेतु लाइट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन भी किया जायेगा। यह सैन्य धाम चारों धाम के दर्शन को आने वाले पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सीमा पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों के पैतृक गाँव में शहीद के नाम पर रोड एवं स्कूल का नाम रखने एवं शहीद की मूर्ति स्थापित करने का कार्य तत्परता से कर रही है।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला एवं क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी ले० कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल (अ०प्रा०) उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील