आगामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में आयोजित होगा भव्य गौरव सेनानी सम्मान समारोह, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

हल्द्वानी। आगामी 09 सितम्बर 2026 को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले गौरव सेनानी सम्मान समारोह को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित किए जाने को लेकर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हल्द्वानी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री श्री जोशी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उक्त समारोह को भावपूर्ण एवं गरिमामय रूप से सम्पन्न किया जाना है। इसके लिए जो भी तैयारियां की जानी हैं, उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।

मंत्री जी ने अवगत कराया कि उक्त गौरव सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन हल्द्वानी स्थित वाटिका बैंकेट हॉल में किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान करना है।इस दौरान माननीय सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, लालकुआँ विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री तरुण बंसल, कुन्दन परिहार मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न दायित्वधारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील