खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हल्द्वानी एवं लालकुआं क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान

हल्द्वानी। जिलाधिकारी, नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र तथा लालकुआं के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम करना तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना रहा।

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कार्रवाई-

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत हल्द्वानी क्षेत्र में 03 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए—देशी घी — मै० श्री शिवशक्ति इंटरप्राइजेज, रामपुर रोड, हल्द्वानी।

किशमिश — मै० चिरंजीवीलाल, नल बाजार, हल्द्वानी।

निरीक्षण के दौरान एक खाद्य कारोबारी के प्रतिष्ठान से किशमिश का विधिक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही संबंधित कंपनी तथा डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा विक्रय की जा रही किशमिश में लेबलिंग संबंधी अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग एवं लेबलिंग) विनियमों के अंतर्गत मिसब्रांडिंग के संबंध में चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है।

निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी/नैनीताल सर्किल, श्री अमय कुमार सिंह द्वारा उक्त विधिक खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर प्रेषित किया गया।

लालकुआं क्षेत्र में कार्रवाईअभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ग्रामीण एवं लालकुआं द्वारा 07 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं 01 विधिक नमूना जांच हेतु नियमानुसार संग्रहित किया गया।

बेसन — मै० भट्ट जनरल स्टोर, हरिपुर

रतन सिंह, हल्द्वानी ग्रामीण।

सर्वेक्षण के दौरान निम्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया— रामपुर-लालकुआं

सनेस मंडी, लालकुआं

उपर्युक्त विधिक खाद्य नमूने एवं सर्वे नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर प्रेषित किया गया।

अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों का उपयोग करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा कालातीत/एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का विक्रय न किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, दिनांक 31.08.2026 को भी सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में 02 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य के हित में जनपद नैनीताल में मिलावटी, असुरक्षित एवं मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों के विरुद्ध निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 7 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन